रायपुर गढ वाले बाबा का उर्स शुरू

रायपुर 23 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के जामा मस्जिद से शाम 5:00 बजे चादर शरीफ का जुलूस गढ़ वाले बाबा के दरबार में पहुंचने के लिए रवाना हुआ जो बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर मार्ग, सुखलेचा गली, बाजार की कुई, आवड़ा चौक की ओर से निकल गढ़ चौक पहुंचा। चादर शरीफ के जुलूस में हजारों अकीदतमंद महिला पुरुष थे। गढ़ वाले बाबा के दरबार में जुलूस के पहुंचने के साथ ही तीन दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। हजारों अकीदतमंदों का आपस में मेल मिलाप हुआ एवं लंगर के साथ बाहर से आए स्थानीय कलाकारों ने कव्वालियां पेश की। वक्फ उर्स कमेटी  व आवाज ए हक युवा कमेटी के सलीम शाह ने बताया कि सोमवार दिनांक24 दिसंबर को हिन्दुस्तान  के मशहूर  अंतर्राष्ट्रीय  सूफियाना कव्वाल असलम निजामी झाँसी,सदाकत सारी, बाबूभाई कपासन गढ़ वाले बाबा के दरबार में उर्स  के दूसरे दिन रात्रि 8.00बजे कव्वालियां पेश करेंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को