रायपुर खेलमैदान मे स्वयंसेवकों ने मनाया प्रहार दिवस

रायपुर 16 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के खेल मैदान एवं आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देवनारायण प्रभात एवं बालाजी प्रभात शाखा पर प्रहार दिवस के उपलक्ष में हजारों प्रहार लगा कर अपनी शक्ति का एवं क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दिवस को लेकर कई दिनों से स्वयंसेवकों में उत्साह था जो आज अपने शक्ति प्रदर्शन एवं क्षमता प्रदर्शन के साथ पूर्ण हुआ। बालाजी प्रभात शाखा में लोकेश त्रिवेदी ने 1500 प्रहार लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर पूर्व जिला प्रचारक महेश चंद्र शर्मा ने 12 सो प्रहार  लगाए जीतू वैष्णव ने 1000 पर लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया देवनारायण प्रभात शाखा पर किसन कुमावत ने 3000 प्रहर लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया 2650 प्रहार लगाकर धर्मराज कुमावत द्वितीय स्थान पर रहा तृतीय स्थान पर सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता मुरलीधर ओझा में 1950 पर लगा कर तृतीय स्थान पर रहे कुल 51000 से अधिक पर लगाए गए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने प्रहार लगाए एवं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने उपस्थिति दी इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव भाजपा युवा मोर्चा के ब्लॉक प्रवक्ता विशाल वैष्णव गौ क्रांति मंच के ब्लॉग अध्यक्ष शांतिलाल लोहार प्राध्यापक सुरेंद्र वैश्णव शांति लाल प्रजापत जगदीश प्रजापत मदन प्रजापत प्रशांत सेन अंशु सेन सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे। भगवा ध्वज के समक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को