रायपुर गढ वाले बाबा के उर्स मे दूसरे दिन उमड़ी जायरीनों की भीड़
रायपुर 24 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव), हजरत माईंगपीर रहमतुल्लाह अलैह उर्फ गढ़ वाले बाबा का तीन दिवसीय उर्स दूसरे दिन पूरे परवान के साथ हजारों जायरीनों की उपस्थिति में भरा। आज सुबह से लेकर रात तक जिले के अलग अलग ग्रामों से चादर शरीफ लेकर डीजे की मधुर धुनों पर थिरकते हुए हजारों जायरीन गढ़ वाले बाबा के दरबार पहुंचे एवं चादर पेश की। कस्बे के उपसरपंच हारून मोहम्मद छिपा के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम महिला पुरुषों के साथ सैलानी सरकार की ओर से चादर शरीफ का जुलूस कस्बे के बस स्टैंड, सदर बाजार, झंवर मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, सुथार मोहल्ला होते हुए बाबा के दरबार में पहुंचा जहां अदब के साथ चादर पेश की गई। एवं क्षेत्र में अमन चैन की दुआ मांगी। चादर शरीफ के जुलूस के दौरान सलीम शाह, रईस मोहम्मद पठान, फिरोज पठान, इमरान खान पठान सहित हजारों मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित थे।