आदर्श विद्या मंदिर मे छात्र-छात्राओं ने तुलसी पूजन दिवस मनाया

रायपुर 26 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी का पूजन कर "तुलसी पूजन" दिवस मनाया। योग वेदांत सेवा समिति आमेट के पूज्य साधक नारायण भाई ने बताया कि यदि तुलसी का पौधा हमारे घर में रहता है तो उसकी हवा से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं परिवार में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कैंसर नहीं होता है अतःप्रत्येक परिवार में तुलसी का पौधा अनिवार्य रूप से होना चाहिए। प्रत्येक छात्र छात्रा ने विधिवत तुलसी पूजन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय सिंह चुंडावत, श्याम लाल कुमावत, कन्हैया लाल प्रजापत, सुदर्शन शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मी कुमावत, पप्पू पुरी गोस्वामी, कान्हा पुरी गोस्वामी, शीला छिपा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को