शीतलहर ने अलाव तापने को किया मजबूर



रायपुर 28 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव), क्षेत्र में इन दिनों भीषणतम शीतलता के चलते दिन में भी लोग अलाव तापन को मजबूर हो रहे हैं। जगह जगह अलाव ताप कर बुजुर्ग लोग अपना समय गुजार रहे हैं। खेतों में काम करने वाले लोग भी अलाव ताप कर अपना काम चला रहे हैं। घरों में भी अलाव का सहारा लिया जा रहा है। प्रत्येक कस्बों और मोहल्लों में भी अलाव तापते बच्चे  से लेकर बुजुर्ग तक नजर आ रहे हैं। भीषणतम शीतलता के चलते खानपान में भी दाल-ढोकले-कुलथ व तिल्ली के तेल का बहुतायत से खाने में प्रयोग ले रहे हैं। अधिकांश घरों में मोगर बनाया जा रहा है ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को