सालवी समाज द्वारा पांचवां विशाल रक्तदान शिविर ग्राम नाहरी मे प्रारंभ

रायपुर 29 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के नाहरी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित अटल सेवा केंद्र पर सालवी समाज नवयुवक सेवा समिति "ध्रुव चोखला" द्वारा पांचवा विशाल रक्तदान शिविर प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ। रामस्नेही चिकित्सालय की टीम द्वारा सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में रक्त संग्रहण किया जा रहा है । बक्षीराम सालवी - नाहरी ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। तहसील क्षेत्र के अलावा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से भी रक्तदाताओं का आना जारी है। अब तक 60 यूनिट रक्तदान हो चुका है । प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान स्वरुप डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर दी जा रही है। रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के लिए भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, राजस्थान वैष्णव युवा संघ रायपुर - सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कोषाध्यक्ष पंडित राधेश्याम वैष्णव सहित सालवी समाज के जिला पदाधिकारियों से लेकर ग्राम स्तर तक के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हैं।


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को