संघ की शाखाओं पर प्रहार दिवस का आयोजन

रायपुर 15 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं पर रविवार प्रातः 6:15 बजे से 7:15 बजे तक प्रहार दिवस का आयोजन किया जाएगा। कस्बे के खेल मैदान में बालाजी प्रभात शाखा द्वारा विशाल आयोजन होगा जिसमें सैकड़ों स्वयं सेवक भाग लेंगे एवं प्रहार दिवस पर दंड के द्वारा प्रहार लगाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे । पूर्व जिला प्रचारक महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भी बड़े स्तर पर विशाल प्रहार दिवस मनाया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के अलावा आदर्श विद्या मंदिर के सैकड़ों छात्र एवं आचार्य गण भाग लेंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को