कड़ाके की ठंड में संंजीवनी।कोट विद्यालय में भामाशाहों ने ऊनी वस्त्रों का वितरण किया

रायपुर 20 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोट में भामाशाह हजारी लाल यादव एवं प्रदीप बंसल द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण यादव, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला प्रतिनिधि रोशन लाल कुमावत, व्याख्याता  रामलाल कुमावत, अध्यापक गणेश लाल खटीक, शारीरिक शिक्षक चंद्र सेन, भंवरलाल बलाई सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, ऊनी वस्त्र पाकर सभी छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। भामाशाह यादव एवं बंसल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कहा कि आने वाली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम एवं ग्राम का नाम रोशन करें तो हमें खुशी होगी शिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की सामग्री की आवश्यकता हो तो हम तन मन धन से तैयार हैं। ऊनी वस्त्र वितरण के बाद प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण यादव ने दोनों भामाशाह का आभार ज्ञापित किया। 


Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को