सालवी समाज द्वारा आयोजित पांचवां विशाल रक्तदान शिविर नाहरी मे सम्पन्न
रायपुर 29दिसम्सर(राधेश्याम वैष्णव),तहसील क्षेत्र के नाहरी ग्राम पंचायत मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर सालवी समाज सेवा समिति ध्रुव चौकला द्वारा पांचवाँ विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें आसपास के गांवों से सालवी समाज के महिला पुरुषों ने रक्तदान शिविर मे पहुंच कर रक्तदान किया साथ ही ध्रुव सेना सेवा समिति अध्यक्ष सुनील कुमार सालवी ने बताया की यह समाज में एक नवीन क्रांति है जिससे लोगों मे रक्तदान के प्रति भयमुक्त वातावरण का निर्माण हो रहा है। 109 यूनीट रक्त संग्रहित किया गया।कार्यक्रम में सरंक्षक गिरधारी लाल काला ,देवकिशन कांगनी, रतनलाल आशाहोली,सालवी समाज नवयुवक मण्डल जगदीश चौकला अध्यक्ष किशन लाल कोलीखेड़ा, सुरेश चंद्र पिथलपुरा, मुकेश कुमार कोट, अम्बा लाल, नारायण लाल पालरा,गणपत लाल भीलवाड़ा,जगदीश चंद्र ,बक्षीराम, मंगनीराम,नारायण लाल नाहरी,सुरेश चंद्र टहुंका,धर्मेंद्र सरेवड़ी, नारायण लाल,दयाराम चिलेश्वर,चम्पालाल थला,सुरेश चंद्र आमली,जयराम खेड़्या सहित सालवी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।