रायपुर माडल स्कूल मे मनाया तुलसी पूजन दिवस
रायपुर 25 दिसंबर(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में "तुलसी पूजन दिवस" हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। योग वेदांत सेवा समिति - आमेट के साधक नारायण भाई ने विधि विधान से तुलसी पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया। नारायण भाई ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसी का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जो हमारे आंगन की शोभा के साथ साथ हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है । तुलसी का पौधा हमारे घर की सुरक्षा का कवच है हमें हर दिन तुलसी पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य नरेश टॉक, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मण लाल जाट, गिरधारी लाल कुमावत, राहुल सिंह मेहडू, ख्याली लाल सोनी, नरपत सिंह राठौड़, ओम प्रकाश माली, अध्यापिका कर्मा शर्मा सहित योग वेदांत सेवा समिति के साधक उपस्थित थे ।