गीता जयंती व तुलसी पुजन दिवस मनाया

रायपुर 20 दिसंबर, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सगरेव, जगपुरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखमपुरा में योग वेदांत सेवा समिति आमेट के साधक नारायण भाई द्वारा छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ तुलसी पूजन दिवस व गीता जयंती मनाई गई। नारायण साईं ने उपस्थित छात्र-छात्राओं शिक्षकों को हमारे जीवन में गीता में तुलसी के धार्मिक- वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बाली गुर्जर, प्रधानाध्यापक गिरिराज मूंदड़ा, सुवालाल कुमावत, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखमपुरा के प्रधानाध्यापक गजराज सिंह चारण, राजेंद्र कुमार सेन, गोपी लाल कुमावत, नारायण लाल कुमावत सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिका में उपस्थित थे सभी ने श्रद्धा से तुलसी पूजन किया ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को