सालवी समाज की प्रतिभा विकास परीक्षा तीर्थस्थल जगदीश मे सम्पन्न

रायपुर 26 दिसम्बर,(राधेश्याम वैष्णव) क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ जगदीश ग्राम स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में सालवी समाज नवयुवक मंडल जगदीश चौकला द्वारा सालवी समाज प्रतिभा विकास परीक्षा का आयोजन किया गया । परीक्षा में भीलवाडा, राजसमंद जिले के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक स्तर के 370 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को5100,द्वितीय स्थान को 3100,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को2100रूपये भामाशाह किशन लाल कोलीखेड़ा,अम्बा लाल पालरा,धर्मेश सालवी द्वारा सामूहिक प्रदान किये।प्रत्येक परीक्षार्थी को टिफिन भामाशाह भागचन्द सालवी कारोल व 50/-प्रति परीक्षार्थी को भामाशाह मण्डल संरक्षक गोपीलाल सालवी बोराणा द्वारा दिया गया।हितेश सालवी स्नातक स्तर,पंकज सालवी उच्च माध्यमिक स्तर , अदिति सालवी माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर गोविंद कुमार एवं शेषमल सालवी,आनंद कुमार, देव किशन रहे, तृतीय स्थान पर नारायण सालवी, दाखी सालवी, सरिता सालवी रहे।सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, ध्रुव चौकला अध्यक्ष सुनील सालवी भीलवाड़ा, बलाई समाज नवयुवक मण्डल अध्यक्ष जगदीश बलाई,मातृकुण्डिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष भगवान लाल सालवी, गिरधारी लाल काला ,मोहनलाल सालवी कोशीथल, रामचंद्र सालवी नान्दशा (जागीर) ने नगद राशि व टिपीन देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रकाश सालवी कान्या खेड़ी, जेठाराम सालवी दिवेर,दयाराम सालवी चिलेश्वर,नारायण लाल सालवी चिलेश्वर, सुरेश सालवी पिथलपुरा,गोवर्धन सालवी सरेवड़ी,लक्ष्मी लाल सालवी तलाया,जयराम सालवी खेड़्या,बक्षीराम सालवी नाहरी,देवकिशन सालवी कांगनी, मदन लाल सालवी झांकरा,गणपत सालवी भीलवाड़ा सहित सालवी समाज के हजारों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे।संचालन खेमराज सालवी जोरावरपुरा ने किया।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को