रायपुर में वक्रांगी आर के एटीएम का शुभारंभ सोमवार प्रातः11 बजे
रायपुर 13 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के आरके भारत गैस एजेंसी परिसर में वक्रांगी आर के एटीएम केंद्र का शुभारंभ सोमवार प्रातः 11:00 बजे क्षेत्रीय विधायक कैलाश चंद्र त्रिवेदी के मुख्य अतिथि में किया जाएगा। आर के भारत गैस एजेंसी के स्वामी राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि पूरे रायपुर सहित राजस्थान में एक साथ 967 एटीएम केन्द्रों का शुभारंभ होगा । यह केन्द्र आनलाईन बहुउद्देश्शीय होगा । कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा व महामंत्री महेश सोनी सहित क्षेत्र के बैंक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।