राहुल तंवर "मेघवाल प्रतिभा सम्मान2018"से सम्मानित
रायपुर 28 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान- मारवाड़ जंक्शन (पाली) द्वारा राहुल तंवर को "मेघवाल प्रतिभा सम्मान" 2018 से रविवार को मारवाड़ जंक्शन में सम्मानित किया। सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र, अंबेडकर-बुद्ध साहित्य व साफा बंधन किया। राहुल तंवर ने प्रथम प्रयास में ही शिक्षक पद पर हाल ही में नियुक्ति पाई है। तंवर बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। जिन्होंने छात्र जीवन में कईं पुरस्कार प्राप्त किये हैं। सम्मान प्राप्त कर रायपुर लौटने पर शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों ने तंवर का स्वागत अभिनंदन किया।