निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर 3फरवरी रविवार को

रायपुर 21 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के मोखुन्दा ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार दिनांक 3 फरवरी, 2019 को प्रातः 9:00 बजे से निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर महावीर इंटर नेशनल शाखा-रायपुर, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग,भीलवाडा एवं महावीर विकलांग सेवा समिति,जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। शिविर में आंख, नाक, कान, गला, शिशु रोग विशेषज्ञ,सर्जन अपनी सेवाएं देंगे। कृत्रिम हाथ-पैर अंग निर्माण,कैलिपर्स,वाकर,

छडी, ट्राई साइकिल व्हिलचेयर, श्रवण यंत्रों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा ।महावीर इंटरनेशनल शाखा रायपुर के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन एवं उपाध्यक्ष कन्हैयालाल बोरदिया ने बताया कि शिविर में 1फरवरी,2019को प्रातः9.00बजे से पंजीयन शुरु होंगे। पंजीयन हेतु दो फोटो, आधार कार्ड ,राशन कार्ड, विकलांग प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा।शिविर को सफल बनाने के लिए रायपुर तहसील को तीन भागों में बांटकर चन्द्रशेखर डाकोत,नन्दलाल कुमावत, भगवान लाल  मेवाड़ा, भगवान लाल कुमावत को पंचायतवार प्रचार प्रसार सहित अन्य  जिम्मेदारियां सौंपी गई।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को