30जनवरी को होने वाले तम्बाकू व कृमि मुक्त राजस्थान कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न

रायपुर 29 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)पंचायत समिति के सभागार में ब्लॉक स्तरीय समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर 30 जनवरी बुधवार को समस्त सरकारी कार्यालयों व समस्त शिक्षण संस्थाओं में कृमि मुक्त राजस्थान, तंबाकू मुक्त क्षैत्र,  स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान आदि कार्यक्रमों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रातः 11बजे किया जाएगा। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललितसिंह सालावत ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 11बजे 2 मिनिट के मौन के बाद धूम्रपान निषेध की शपथ व स्पर्श कुष्ठ जागरुकता हेतु गांधी जी के सकारात्मक विचारों पर उद्बोधन तथा कृमि मुक्ति हेतु विचार व्यक्त किए जाएंगे।  शिक्षण संस्थाओं में कक्षा एक से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्त करने के लिए पिंक गोली खिलाई जाएगी तथा कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को ब्लू कलर की टैबलेट खिलाई जाएगी। शिक्षण संस्थाओं को 100 गज के दायरे में धूम्रपान निषेध क्षैत्र तय किया जाएगा एवं इस क्षैत्र में धूम्रपान करने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्पर्श कुष्ट जागरुकता अभियान में आम लोगों को कुछ रोगियों के प्रति संबल प्रदान करने के बारे में बताया जाएगा ।ब्लॉक स्तरीय बैठक में कार्यवाहक विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र स्वर्णकार, का महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रतिभा सोनी व चंदा तिवारी, कंप्यूटर प्रोग्राम कार्यक्रम अधिकारी विशाल भट्ट सहित समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को