जन्मदिन पर पौधरोपण कर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण का संकल्प लेकर मनाया जन्मोत्सव



रायपुर 1 जनवरी,(राधेश्याम वैष्णव) जन्मोत्सव सहित अन्य उत्सवों पर पौधरोपण करना पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सबसे सरल व आसान उपाय पौधरोपण है। अतः हमें प्रत्येक  शुभ अवसरों पर पौधों के रोपण व उनके पेड़ बनने तक उनका संरक्षण कर पर्यावरण को बढ़ावा देना चाहिए। उक्त विचार पीपुल फॉर एनिमल्स के ब्लॉक संयोजक रमेशचंद्र वैष्णव ने कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रधानाचार्य नरेश टॉक व प्राध्यापक सुरेंद्र वैश्णव के जन्मोत्सव पर विद्यालय परिसर में आयोजित पौधरोपण के अवसर पर उपस्थित शिक्षाविदों व छात्रों के समक्ष व्यक्त किए। वैष्णव ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से क्षेत्र में जन्मोत्सव व अन्य उत्सव के अवसर पर पौधे लगाने का प्रयास किया जा रहा है इस प्रयास से आम लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता आ रही है । इस अवसर पर प्राध्यापक लक्ष्मण जाट, भागचंद खटीक, त्रिभुवन त्रिवेदी, नारायणलाल रावणा राजपूत, वरिष्ठ अध्यापक गिरधारी लाल कुमावत, रघुवीर सिंह चुंडावत, अध्यापिका कर्मा शर्मा, महादेव, मुकेश, राजवीर सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को