शनि अमावस्या को लेकर मन्दिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा व भगवान का विशेष श्रींंगार किया गया

रायपुर 5 जनवरी (राधेश्याम वैष्णव)शनि अमावस्या को लेकर कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के देवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। क्षैत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जगदीश मंदिर पर प्रातः 5:00 बजे मंगला आरती के साथ पैदल यात्रियों के जत्थे ने भजन कीर्तन में भाग लिया। इसी तरह बाडिया श्याम के दरबार में प्रातःकाल से लेकर शाम तक डीजे की भक्ति धुन पर पैदल यात्रियों के रूप में सैंकड़ों जत्थों ने भाग लिया व मंदिर परिसर में मैले जैसा माहौल हो गया। नान्दशा(जागीर) के रगतिया भेरुजी परिसर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाड़िया श्याम के पुजारी मुरलीधर वैष्णव ने बताया कि प्रति अमावस्या यहां भक्तों की भीड़ उड़ती है। सैकड़ो महिला पुरुष भक्ति गीत गाते हुए पैदल बाड़िया श्याम के दरबार में पहुंचते हैं। अपनी मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को