स्वामी विवेकानंद जयंती पर आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहनों ने निकाला पथ संचलन
रायपुर 12जनवरी(राधेश्याम वैष्णव),कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय द्वारा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर नगर में पथ संचलन निकाला गया जिसमें ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर, घरों के बाहर रंगोलियां बनाकर संचलन का स्वागत किया । आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सिंह चुंडावत ने बताया की पथ संचलन विद्यालय से प्रारंभ होकर के कुमावत मोहल्ला, गाडरी मोहल्ला , सुथारों के हनुमान जी ,जैन मंदिर ,बाजार की कुई ,आवड़ा चौक ,बस स्टैंड, नरसिंह द्वारा ,बड़े मंदिर ,कुमावत मोहल्ला होते हुए पनःविद्यालय में संचालन का समापन कार्यक्रम किया गया। संचलन में कुल 225 भैया बहनों ने एवं 25 आचार्य दीदीयों सहित अतिथियों ने भाग लिया। संचलन की समाप्ति के बाद स्वामी विवेकानंद जयंती का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमान कन्हैया लाल खटोड़ समाजसेवी रायपुर व ओमप्रकाश झंवर, अध्यक्ष मुरलीधर ओझा एवं मुख्य वक्ता के रूप में गोपाल कृष्ण त्रिवेदी,विद्या भारती भीलवाड़ा शिक्षण संस्थान के प्रभारी के रूप में महेंद्र सिंह चुंडावत थे। मुख्य वक्ता में त्रिवेदी ने स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। राधेश्याम काबरा व रामेश्वर लाल जी छिपा ने किया।