बागोलिया मे एस यू पी डब्ल्यू शिविर सम्पन्न

रायपुर 13 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोलिया में s u p w का शिविर सरपंच बालीदेवी सुधार के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य सुमित्रा गोस्वामी की अध्यक्षता व समाजसेवी मिश्रीलाल सुथार के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के सरस्वती माता के दीपप्रज्जवलन व माल्यार्पण  से हुआ। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा तिलक माल्यार्पण से किया गया। छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय शिविर की जानकारी शिविर प्रभारी मुरारी लाल वर्मा ने दी। प्रधानाचार्य गोस्वामी ने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों के लिए बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर प्राध्यापक भागचन्द खटीक,रामलाल खटीक, सुभकरण टुकलिया,सुरेंद्र सिंह बाड़ी, भारत प्रकाश धूलखेड़ा,शारीरिक शिक्षक सीताराम मीणा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को