रायपुर में वक्रांगी आरके एटीएम का हुआ शुभारंभ

रायपुर 14 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के भारत गैस एजेंसी परिसर में मकर संक्रांति पर तहसीलदार मनोहर लाल कुमावत के मुख्य आतिथ्य  व पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश झंवर की अध्यक्षता में वक्रांगी आर के  एटीएम का शुभारंभ प्रातः 11:07 बजे फीता काटकर किया गया।पं. गोपाल त्रिवेदी के विधान से पूजन- अर्चन कराया। इस अवसर पर डॉक्टर भेरुलाल उपाध्याय, भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद वैष्णव, फैशन डिझायनर इंजीनियर अंकुर त्रिवेदी, भारत गैस एजेंसी के कुलदीप त्रिवेदी,  राजस्थान युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष केसर जाट, प्रधानाध्यापक गोपाल लाल त्रिवेदी, समाजसेवी रमेश सोमानी, पहलवान खां पठान, विकास दाधीच सहित कस्बे के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को