स्वेटर पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे
रायपुर 11 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भींटा में समाजसेवी एवं शिक्षक संघ(राष्टीय)के पूर्व अध्यक्ष गेहरीलाल कुमावत(थोरियाखेडा)के जन्म दिवस पर 80 निर्धन छात्र-छात्राओं को ग्राम सेवा सहकारी समिति,भींटा के अध्यक्ष शंकर गुर्जर, सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्दर सिंह चुण्डावत, गुर्जर एन्टर प्राईजेज के मैनेजर लादुलाल गुर्जर,शूरवीरसिंह चुण्डावत द्वारा निःशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। स्वेटर पाकर सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सीमा कुमावत,भींटा ग्राम पंचायत सरपंच संतोषदेवी भील, पूर्व सरपंच
कंकूदेवी कुमावत,शिक्षक तोलाराम,राजेश्वरी वर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।