प्रतियोगिता दक्षता कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर 21 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।प्रभारी अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र छात्राएं पंजीयन कराकर भाग ले सकते हैं। कक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक है। महाविद्यालय में "प्रतियोगिता दक्षता कार्यक्रम" के अंतर्गत उक्त प्रकार की तैयारियां करवाई जा रही है। इन तैयारियों में आर.ए.एस.,बैंक ,पीटीईटी, रीट, आई ए एस, एस आई, एस एस सी, प्रथम व द्वितीत्र श्रेणी शिक्षक,कांस्टेबल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा तैयारीकरवायी जायेगी।