कोशीथल मे राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
गंगापुर 24 जनवरी, (रामनिवास सेन)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में "राष्ट्रीय बालिका दिवस" पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नाटक, गीत, कविता, प्रेरक प्रसंग व कक्षा 10, 11,12 की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राध्यापक फारुख बेग मिर्जा ने बालिकाओं को सम्बोधन में बताया कि राज्य सरकार के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है । प्रत्येक बालिका को शिक्षा ग्रहण कर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र वैष्णव ने कहा कि पन्नाधाय, हाड़ा रानी जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर प्रत्येक बालिका को आत्मविश्वास जगाना है। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली ने खेल प्रतिभाओं का उदाहरण देकर बालिकाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मीना मंच की प्रभारी ममता जीनगर, प्राध्यापक भैरूलाल बलाई, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, बद्रीलाल लोहार, लक्ष्मण सिंह शेखावत, महिपाल जाट, कंचन सोनगरा, आशा जीनगर, सुमित्रा शर्मा,सीमा सेन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्रा कृष्णा सोनी, कक्षा 11 में कविता कंवर चौहान व चेतना राठौड़ को पुरस्कृत किया गया।