कोशीथल विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रायोजित"परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन
गंगापुर 29 जनवरी,(रामनिवास सेन) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - कोशीथल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे कक्षा 6 से 12 के समस्त छात्र छात्राओं को दिखाना प्रारंभ किया गया जो दोपहर 1.00बजे तक चला। । छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विषय को ध्यान से सुना एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के प्रश्नों को भी सुना एवं उनके प्रश्नों के समाधान को सुनकर आत्मसात किया। इस दौरान प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, भेरूलाल बलाई, प्रतिभा तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेश चंद्र वैष्णव, लक्ष्मण सिंह शेखावत, बद्री लाल लोहार, महिपाल जाट, सीमा सेन सहित कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।