स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए निःशुल्क काढा पिलाया
नान्दशा जागीर,(राधेश्याम वैष्णव)24जनवरी, ग्राम पंचायत मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे आयुष विभाग द्वारा बीसीएमओ डा.ललित सालावत के नेतृत्व में विद्यालय के कक्षा 1से 12तक लगभग325 छात्र -छात्राओं व अध्यापकों को स्वाइन फ्लू जैसी महामारी को रोकने के लिए नि:शुल्क काढा पिलाया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य सुणाराम यादव ने छात्र-छात्राओं को रोंगों से बचाव करने के बारे मे बताया।इस दौरान व्याख्याता अविनाश कोठारी, गिरधारी लाल मुण्डोतिया,अध्यापक चम्पालाल मेघवंशी, वैणी गोपाल, जगदीश चंद्र लौहार, जगदीश चन्द्र बलाई,पंचायत सहायक वीरेंद्र सिंह, चन्द्र प्रभा त्रिवेदी, नीलम सालावत, गोपाल सिंह, गोविंद लाल दाधीच सहित छात्र-छात्रा उपस्थित थे।