रायपुर में रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

रायपुर 27 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव), कस्बे के नृसिंहद्वारा मंदिर परिसर में सहाडा-रायपुर वैष्णव युवा समिति द्वारा रामानंदाचार्य जयंती मनाई गई। युवा समिति के संरक्षक रमेश चंद्र वैष्णव ने उपस्थित वैष्णव जनों से कहा कि युवाओं से संघर्ष करते हुए रामानंदाचार्य ने हिंदू धर्म की रक्षा की तथा वैष्णव समाज को आगे बढ़ाया एवं नई दिशा दी। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर सहाड़ा - रायपुर विधानसभा वैष्णव युवा समिति के अध्यक्ष किशनदास वैष्णव, उपाध्यक्ष विशाल वैष्णव, कोषाध्यक्ष पंडित राधेश्याम वैष्णव, राजस्थान वैष्णव युवा संघ के उपाध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव, कोषाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, सदस्य कमलेश वैष्णव, प्रहलाद वैष्णव, बजरंग वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, नरेश वैष्णव सहित वैष्णव युवा समिति के गणमान्य जन उपस्थित थे। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक