शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर नई पेंशन योजना का विरोध जताया
रायपुर 28 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के 2004 के बाद आज तक शिक्षक के रूप में चयनित समस्त शिक्षकों ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह चारण व जिला उपसभाध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव के नेतृत्व में भुजा पर काली पट्टी बांधकर नई पेंशन का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन सरकार से शीघ्र बहाल करने की मांग की । इस अवसर पर तहसील क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करवाया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध जताया और सरकार को आगाह किया कि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करें।