जिलास्तरीय ग्रेडिंग कार्यक्रम में वंदेमातरम् कलस्टर संगठन रायपुर रहा प्रथम
रायपुर 1जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के मोखुन्दा ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित कलस्टर भवन परिसर में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद पंचायती राज के द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह का जिला स्तरीय ग्रेडिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के 5 ब्लॉकों के 20 कलस्टर संगठनों ने भाग लिया। ग्रेडिंग कार्यक्रम में वंदे मातरम कलस्टर संगठन, रायपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला प्रबंधक तेज सिंह भाटी, जिला सहायक अधिकारी रामप्रसाद शर्मा, राकेश पाटीदार, भेरूलाल, प्रोजेक्ट सहायक अधिकारी अरविंद मेघवंशी, ब्लॉक एवं कलस्टर प्रभारी जया चौधरी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त वंदे मातरम कलेक्टर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक तेज सिंह भाटी ने महिलाओं को वित्तीय समावेशन की बारीकियां, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, स्किल डवलपमेंट की योजना को विस्तार पूर्वक बताया ।