"अंजली"का इंस्पायर अवार्ड मे राज्यस्तर पर चयन
रायपुर 16जनवरी,(राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा अंजलि कंवर चुंडावत का इंस्पायर अवॉर्ड में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। माडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार टाँक ने बताया कि दिनांक 15- 16 जनवरी,2019 को टोंक में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें अंजलि कंवर चुंडावत ने अपने मॉडल *इलेक्ट्रिक शूज* का प्रदर्शन किया था। अंजलि का राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में चयन हुआ है। प्रदर्शनी में कुल 113 मॉडल शामिल हुए थे। अंजलि कंवर दिनांक 22 व 23 जनवरी2019 बुधवार को बीकानेर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगी। अंजलि ने अपने मॉडल में ऐसा शूज बनाया है जिसे पहन कर चलने से बिजली का उत्पादन होता है।अंजलि का मार्ग-दर्शन कैमेस्टरी के व्याख्याता रवि कुमार व अध्यापिका कर्मा शर्मा कर रहे है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के समाचार जब रायपुर मोडल स्कूल को चले तो समस्त शिक्षक -शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं में खुशी छा गई|