नव मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई

गंगापुर 25 जनवरी, (रामनिवास सेन)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में बूथ संख्या 101 से 105 तक के बूथ केंद्रों का सामूहिक "राष्ट्रीय मतदाता दिवस" कार्यक्रम आयोजित  किया गया जिसमें नव मतदाताओं को अनिवार्य व निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई । नवीन मतदाताओं को पहचान पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज शर्मा, प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेशचंद्र वैष्णव,बद्रीलाल लोहार, बूथ लेवल ऑफिसर रामेश्वरलाल बैरवा, अनिल पालीवाल, लेहरुलाल कुमावत, अवधेश शर्मा सहित नव मतदाता पुरुष- महिलाएं उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक