कुमावत को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से नवाजा
रायपुर 25 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक गिरधारीलाल कुमावत को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रान्तीय समारोह में "पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान" से गायत्री शक्ति पीठ- शांतिकुंज,हरिद्वार के तत्वावधान में महातीर्थ पुष्करराज में 24 जनवरी, 2019को शाल-सम्मान पत्र व पं.श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान अवार्ड से नवाजा। कुमा़वत ने भारतीय संस्कृति को छात्रों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुष्कर से रायपुर लौटने पर स्वामी विवेकानंद राजकीय माडल स्कूल,रायपुर सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वागत- अभिनंदन किया।