नवनिर्वाचित भाजपा मण्डल अध्यक्षों का भव्य स्वागत
रायपुर 18 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव) कस्बे के बसस्टेण्ड पर भारतीय जनता पार्टी मंडल-रायपुर के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह जोगरास व नवगठित मोखुन्दा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर (सिरोड़ी) के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल रायपुर व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी-पुष्प वर्षा व माल्यार्पण से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रायपुर पंचायत समिति प्रधान यशोदा देवी जाट, उपप्रधान चन्द्रप्रकाश जैन, मोखुन्दा सरपंच गोपाल सोनी, सरपंच संघ अध्यक्ष भैरुसिंह चुण्डावत, मंडल उपाध्यक्ष चतर सिंह सोलंकी,चुन्नीलाल सेन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश माली,राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष मुकेश कुमावत, पंचायत समिति सदस्य हिरालाल गुर्जर, रमेशचंद्र रेगर, मंडल मंत्री गणपत टॉक, युवा मोर्चा के महामंत्री श्यामलाल खटीक, मुकेश सोनी, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रह्लाद प्रजापत, मुकेश सुथार, मुकेश सेठिया, ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार टेलर, युवा नेता राजकुमार माली, फिरोज खान पठान, रोशन सैन, राजकुमार माली,भरत वैष्णव,महावीरसिंह केमुनिया, गोपीनाथ तेली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।