शीतलहर से फसलें बर्बाद

रायपुर 6 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र में भीषणतम शीत लहर के चलते आम लोगों की दिनचर्या बदल गई है। शीतलहर के कारण खेतों में खड़ी फसलें शीतलहर की चपेट में आ गई है जिससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। शीतलता के चलते घरों में खानपान में भी बदलाव आ गया है। घर घर में तिल से बनी चीजें आम जन खाने के काम ले रहे हैं। दाल ढोकला एवं कुलथ बनाकर लोग सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं । सुबह से लेकर शाम तक आम लोग उनी वस्त्रों में लिपटे रहते हैं। दिन में  धूप के सहारे व सुबह शाम अलाव के सहारे समय गुजरने को सभी मजबूर हैं।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को