कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न।धन्यवाद यात्रा निकालने के कार्यक्रम पर हुई चर्चा

रायपुर 7 जनवरी, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र में प्रत्येक कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरुप कार्य किए जाएंगे। पिछली सरकार के कार्यकाल में जो जो भी विकास कार्य अधूरे हुए हैं उन सब विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा व नये विकास कार्य शुरु किए जाएंगे । उक्त विचार विधायक कैलाश त्रिवेदी ने कस्बे के छन्यात ब्राह्मण पंचायती नोहरे में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में मुख्य अतिथि पद से सोमवार को व्यक्त किए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराजसिंह बाड़ी ने कहा कि आगामी 9 जनवरी को जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचकर भागीदारी निभाना है। बैठक में लोकसभा चुनाव तथा धन्यवाद यात्रा निकालने के कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व उप प्रधान राजेन्द त्रिवेदी, मोखुन्दा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भगवान लाल मेवाड़ा, रायपुर ग्राम पंचायत  उपसरपंच हारुन मोहम्मद छिपा सहित सैकड़ों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को