राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मकर संक्रांति पर्व गुड़-तिल के लड्डू बांटकर मनाया
रायपुर 14 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के गंगापुर मार्ग स्थित श्री कृष्ण गोशाला में मोखुन्दा निवासी स्वर्गीय शिव कुमार दाधीच की स्मृति में गायों को लापसी बनाकर खिलाई गई । गौशाला में भारत विकास परिषद के संरक्षक सुभाष झंवर, व्यवस्थापक ओम प्रकाश दाधीच, दिनेश दाधीच उर्फ राम सहित कई गो भक्त उपस्थित थे । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भी कस्बे के खेल मैदान में मकर सक्रांति का उत्सव मनाया गया जिसमें पूर्व जिला प्रचारक महेश चंद्र शर्मा, लोकेश त्रिवेदी, भारत विकास परिषद के सचिव रमेश चंद्र वैष्णव, राष्ट्रीय बजरंग दल के मांगीलाल सुथार, गोविन्द वैष्णव, शांति लाल कुम्हार, गौ भक्त शांतिलाल लोहार,राहुल भाटी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित थे । अंत में प्रार्थना के बाद सभी को तिल का प्रसाद वितरित किया गया।