तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे नान्दशा जागीर टीम विजेता घोषित
रायपुर 8 जनवरी,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र के खुंटियां ग्राम में पूर्व सरपंच स्वर्गीय होकमसिंह चुंडावत की छठी पुण्यतिथि पर 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र की कुल 14 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच खुंटियां व नान्दशा के मध्य हुआ जिसमें खुंटियां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12ओवर में 40 रन बनाकर आल आउट हो गई । नांदशा टीम ने 11 ओवर में 41रन बनाकर खुंटियां को पराजित किया।विजेता टीम को सहाड़ा रायपुर विधानसभा वैष्णव युवा संघ के अध्यक्ष किशन दास वैष्णव के मुख्य आतिथ्य में विजेता टीम को5100/- व उप विजेता टीम को 2500/- नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।मेन आफ द मैच दिनेश सपेरा(नान्दशा-जागीर) रहा। इस अवसर पर ग्रामवासियों सहित युवा उपस्थित थे।