आयुर्वेद, सामुदायिक स्वास्थ्य, पशु चिकित्सालयों मे रिक्त पड़े पदों के कारण भवनों पर लटक रहे है ताले, भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

रायपुर 29 जनवरी,(राधेश्याम वैष्णव) तहसील क्षेत्र में पटवार भवन, आयुर्वेद चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,  पशु चिकित्सालय सहित  कईं विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अभाव में  अधिकांश  कार्यालय  सुने पड़े हुए हैं। इसी बात को लेकर  भारतीय जनता पार्टी के रायपुर मंडल अध्यक्ष  रघुवीर सिंह चुंडावत  व  भारतीय जनता पार्टी मोखुन्दा मंडल के अध्यक्ष मांगीलाल गुर्जर के नेतृत्व में  तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह चारण को  एक ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में बताया कि  लंबे समय से इन  कार्यालयों में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पद रिक्त हैं जिससे आमजन की समस्याओं के समाधान में  काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  अतिशीघ्र इन पदों को भर कर आमजन को राहत प्रदान  की जावे। अन्यथा  क्षेत्र की जनता द्वारा आंदोलन किया जाएगा। 



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को