नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती
गंगापुर 23 जनवरी(राधेश्याम वैष्णव), क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती विद्यालय परिवार द्वारा सुभाष चंद्र बॉस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर प्राध्यापक फारुख बेग मिर्जा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। आज उनके संघर्ष की बदौलत हम सब आजाद देश के नागरिक हैं। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर हमारे दिलों में भी देश भक्ति को कायम रखना है । इस अवसर पर प्राध्यापक भैरू लाल बलाई, ममता जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेश चंद्र वैष्णव, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली, शांतिलाल जीनगर, आशा जीनगर, कंचन सोनगरा, सीमा सेन सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।