बालाजी मित्र मण्डल रायपुर के सदस्यों ने किया रक्तदान



रायपुर 6 जनवरी,(राधेश्याम वैष्णव) बालाजी मित्र मंडल के 10सदस्यों ने भारत विकास परिषद द्वारा गंगापुर में स्व. लक्षमीलाल हिरण की पुण्य स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में भाग लेकर अपना रक्तदान किया। भारत विकास परिषद के सचिव रमेशचंद्र वैष्णव ने बताया कि बालाजी मित्र मंडल,रायपुर के शांतिलाल प्रजापत, विशाल वैष्णव, गोविंद वैष्णव,राहुल भाटी,शांतिलाल लौहार,रतननाथ योगी, मदन प्रजापत,जगदीश प्रजापत,मांगीलाल सुथार सहित दस सदस्यों ने रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का उदाहरण प्रस्तुत किया। परिषद परिवार ने सम्मान पत्र देकर सभी का आभार माना। 

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक