गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से
रायपुर 24जनवरी(राधेश्याम वैष्णव),कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सहित क्षेत्र में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। माडल स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार टाँक ने बताया कि 26 जनवरी को 70वाँ गणतंत्र समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया जाएगा । इसको लेकर सांस्कृतिक एवं शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन की तैयारियां चल रही है।
इसी दिन *बाल मेले* का आयोजन भी रखा जाएगा। जिसमें बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के खाद्य व्यंजन एवं उष्ण-पेय की दुकानें लगाई जाएंगी। सारी सामग्री छात्र-छात्राओं द्वारा स्वयं बनाई जाएगी। सशुल्क खाद्य व अन्य सामग्री खरीद सकते हैं।