आउटरीच केम्प मे102 मरिजों की जांच
रायपुर 13फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)तहसील क्षेत्र के खेमाणा ग्राम स्थित आँगनबाड़ी केन्द्र पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर द्वारा एनपीसीडीसीएस आयुष एवं एनसीडी के संयुक्त तत्वाधान में आउटरिच कैंम्प का आयोजन किया गया। कैंप में 102 मरीजो की जांच की गई । ब्लड, शुगर , ब्लड प्रेशर, कैंसर , ह्रदय रोग व सांस सम्बधिंत बीमारीयों का परीक्षण भी किया गया। समस्त रोगो से बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। जांच के साथ ही योगाचार्या नीतू यादव ने दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार- विहार के बारे में बताया। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. करम इलाही, डॉ मांगीलाल,
डीईओ एनसीडी पूजा शर्मा, हाजी मोहम्मद फार्मशिस्ट नरेन्द्र चौधरी, योगाचार्या नीतू यादव ने अपनी सेवाये प्रदान की ।