कश्मीर में शहीद हुए जवानों को2 मिनट मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
रायपुर 15 फरवरी (रामनिवास सेन)क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक कोशीथल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं व शिक्षक -शिक्षिकाओं ने पुलवामा(कश्मीर) में गुरुवार को आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए समस्त सैनिकों के लिए को 2 मिनिट का मौन रखकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ अध्यापक रमेशचंद्र वैष्णव ने आतंकियों के कायराना हमले की निंदा करते हुए शहीद सैनिकों के परिजनों को संबल दिया। इस दौरान फारुख बैग मिर्जा,भैरुलाल बलाई, ममता जीनगर,प्रतिभा तिवारी, लक्ष्मणसिंह शेखावत,रामसहाय माली,बद्रीलाल जीनगर, आशा जीनगर, कंचन सोनगरा,महिपाल जाट सहित कक्षा 1से12के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।