स्वामी विवेकानंद राजकीय मोडल स्कूल रायपुर में सत्र 2019-20के लिये5 मार्च से प्रवेश प्रारंभ

रायपुर 25 फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में 5 मार्च से प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2019 - 20 के लिए प्रारंभ होगी। प्रधानाचार्य नरेश टांक ने बताया कि प्री- प्राइमरी, प्राथमिक कक्षाओं तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद-जयपुर द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रारंभ होगी। कक्षा 6, 7, 8 व 9 में रिक्त सीटों के अनुसार प्रवेश होंगे । प्रवेश हेतु आवेदन 1 मार्च शुक्रवार से 5मार्च तक कार्यालय समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। 5 मार्च से 12 मार्च तक भरे हुए आवेदन फार्म जमा होंगे।

Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को