"स्वच्छ शक्ति2019"मेंं भाग लेंगी रायपुर सरपंच तातेला
रायपुर 11फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव)ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय हरियाणा सरकार तथा पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12फरवरी को आयोजित हो रहे "स्वच्छ शक्ति 2019" कार्यक्रम में रायपुर सरपंच रेखा तातेला सहभागिता करेंगी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक सम्मेलन में सहभागिता के लिए रायपुर सरपंच रेखा तातेला का चयन हुआ है। है । मंगलवार दिनांक 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे देश भर के स्वच्छाग्रहियों ,महिला जनप्रतिनिधियों तथा देश के चुने हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता ,साफ पेयजल,खुले में शौच मुक्त ग्राम तथा ग्राम्य जीवन को और श्रेष्ठ बनाने के लिए एवं जनता को जागृत करने के लिए यह संवाद आयोजित करेंगे। इस सम्मेलन में रायपुर ग्राम पंचायत की युवा सरपंच तातेला का चयन होने पर तहसील क्षेत्र के समस्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों व ग्रामीण जनों ने हर्ष व्यक्त किया है। इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश भर की चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधियों व ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है।
1.रायपुर सरपंच रेखा तातेला का फोटो मेल पर है ।