राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद रायपुर की वार्षिक आम सभा का आयोजन 24 फरवरी को
रायपुर23फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के तहत महिला सशक्तिकरण स्वयं सहायता समूह के वंदेमातरम् क्लस्टर संगठन की वार्षिक आम सभा का आयोजन 24फरवरी,रविवार को प्रातः 11:00 बजे राजकीय महाराणा प्रताप उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर,रायपुर में किया जाएगा।ब्लाक परियोजना प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आम सभा में 8 ग्राम पंचायतों की 2500 महिलाएं भाग लेंगी। आम सभा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला व ब्लाक स्तर के अधिकारी भाग लेंगे।