छात्र-छात्राओं ने किया ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण

रायपुर 1फरवरी(राधेश्याम वैष्णव), क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - पालरा के 35 छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए चारभुजा गढ़बोर, रणकपुर जैन मंदिर ,कुंभलगढ़ दुर्ग, चेतक समाधि ,रक्त तलाई, हल्दीघाटी और नाथद्वारा होते हुए पुनः पालरा पहुंचा। भ्रमण दल प्रभारी दिनेश कुमार सेन ने बताया कि धार्मिक,एतिहासिक,पौराणिक महत्व के स्थलों को देखकर छात्र-छात्राऐं अभिभूत हो गए । प्राध्यापक डॉ सत्यनारायण सत्य ने सभी दर्शनीय  स्थलों की ऐतिहासिक जानकारी विस्तार से देकर सभी की जिग्यासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्य हीरालाल मीणा, शिक्षक राजकुमार महरिया,मदन लाल खटीक ,प्रेमलता माली, प्रेम सोनी,मुकेश बलाई सहित कक्षा 9, 10, 11 और 12 के  विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक ,पुरातात्विक, धार्मिक और स्थापत्य से जुड़ी हुई जानकारियां एकत्रित करने के लिए यह शैक्षणिक भ्रमण किया । जिसमें  इतिहास ,कला ,संस्कृति और स्थापत्य के बारे में कई जानकारियां हुई।



Popular posts from this blog

रायपुर में हुआ बालसभा का आयोजन

विशाल भजन संध्या "एक शाम बंक्याराणी के नाम" 16 जून को

बालसभा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाते बालक