स्थायीकरण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन कल
रायपुर 5 फरवरी,(राधेश्याम वैष्णव) स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले रायपुर क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका एवं समस्त राजकीय विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाली महिलाएं 6 फरवरी बुधवार को प्रातः 7:00 बजे रायपुर से भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान कर कलेक्ट्री के बाहर प्रातः 10:00 बजे धरना प्रदर्शन करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा महात्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित राजकीय विद्यालय में एमडीएम बनाने वाली समस्त महिलाएं धरना प्रदर्शन में भाग लेकर सरकार पर स्थाई करने का दबाव बनाएगी। ब्लॉक स्तर की समस्त महिला पदाधिकारियों द्वारा धरने को सफल बनाने के लिए संगठन की महिलाओं से संपर्क कर लिया गया है । अध्यक्ष महात्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं एमडीएम बनाने वाली महिलाओं के धरना प्रदर्शन में भाग लेने के कारण बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्र और राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील की व्यवस्था बंद रहेगी।