भामाशाहों के सहयोग से ही क्षेत्र का विकास सम्भव--त्रिवेदी
रायपुर 10 फरवरी, (राधेश्याम वैष्णव)क्षेत्र के विकास में भामाशाहों का सहयोग हम सबको आगे बढायेगा। भामाशाहों के साथ-साथ सरकार भी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक कैलाश त्रिवेदी ने खेमाणा ग्राम पंचायत के गल्यावडी ग्राम में दो लाख रुपए की लागत से रमेश गुर्जर पिता गोवर्धन लाल निवासी गल्यावडी द्वारा नवनिर्मित सिद्धि विनायक सभागार व होल के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पद से उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष व्यक्त किए। अध्यक्षता खेमाणा ग्रामपंचायत की सरपंच मायादेवी जाट ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व उपप्रधान राजेंद्र त्रिवेदी थे। समस्त अतिथियों का स्वागत वार्डपंच मोतीलाल सोनी, समाजसेवी डॉ. मुरलीधर सोनी, भामाशाह रमेश गुर्जर, बद्रीलाल जाट, पन्नालाल गुर्जर, रुपलाल गाडरी, रमेश जाट, कस्तुर सुथार,शिवलाल सुथार ने तिलक-माल्यार्पण व साफा बंधन से किया। भामाशाह रूप लाल गाडरी ने 10,000 लीटर हौज का निर्माण माता नन्दुदेवी की स्मृति में करवाया। मुख्य अतिथि विधायक त्रिवेदी ने भामाशाह रमेश गुर्जर व रुपलाल गाडरी का माल्यार्पण कर सम्मान किया । वार्ड पंच मोती लाल सोनी ने ग्राम के विकास के लिए बस सेवा, पक्की सडक, उच्च प्राथमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करने, सामुदायिक भवन में विधायक मद से बजट स्वीकृत करने सहित कई मांगे रखी। जिस पर विधायक त्रिवेदी ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र समाधान करने का वचन दिया।