कोशीथल मे सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार कर भगवान भुवन भास्कर को याद किया
गंगापुर 12फरवरी,(रामनिवास सेन) क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल में सूर्य सप्तमी के अवसर पर समस्त छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के माध्यम से सूर्य भगवान को याद किया गया एवं सामूहिक रूप से उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामसहाय माली ने बताया कि सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ऊर्जा प्राप्त होती है एवं व्यक्ति सदैव निरोगी रहता है। इस अवसर पर प्राध्यापक फारुख बैग मिर्जा, प्रतिभा तिवारी, ममता जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक संजय पालीवाल, रमेश चंद्र वैष्णव, लक्ष्मण सिंह शेखावत, बद्री लाल लोहार, कंचन सोनगरा, महिपाल जाट सहित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।